Salman Khan 60th Birthday
Salman Khan 60th Birthday: बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स सलमान खान 27 दिसंबर यानि आज अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। जैसे-जैसे यह खास दिन नज़दीकआया, फैन्स के बीच उत्साह चरम पर है। हर साल की तरह इस बार भी सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाईजान अपना बर्थडे कहां और किस अंदाज़ में सेलिब्रेट करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान इस बार भी अपने जन्मदिन को पनवेल स्थित फार्महाउस पर ही सेलिब्रेट करेंगे। यह पार्टी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य, बेहद करीबी दोस्त और उनके साथ काम कर चुके चुनिंदा डायरेक्टर्स शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट को जानबूझकर छोटा रखा गया है, ताकि जश्न का फोकस बड़े इंडस्ट्री गैदरिंग के बजाय पुराने रिश्तों और यादों पर रहे।
सलमान के 60वें जन्मदिन को और भी यादगार बनाने के लिए एक स्पेशल ट्रिब्यूट वीडियो तैयार किया गया है। इस वीडियो में उन सभी डायरेक्टर्स के मैसेज शामिल होंगे, जिन्होंने सलमान के साथ काम किया है। वीडियो में उनके साथ जुड़ी यादें, प्रोफेशनल अनुभव और सलमान की फिल्मी जर्नी को खास अंदाज़ में दिखाया जाएगा।
सलमान खान की सादगी ही उन्हें सबसे अलग बनाती है। पार्टी शुरू होने से पहले वह हर साल की तरह इस बार भी पैपराजी के साथ केक काटेंगे। यह परंपरा अब उनके फैन्स के लिए एक इमोशनल मोमेंट बन चुकी है, क्योंकि करोड़ों लोग सलमान को इसी ज़मीन से जुड़े अंदाज़ में देखना पसंद करते हैं।
जन्मदिन के मौके पर सलमान अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज़ देने वाले हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बैटल ऑफ गालवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। खास बात यह है कि सलमान के बर्थडे पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में वह एक गंभीर और दमदार किरदार में नज़र आएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपने लुक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर कड़ी मेहनत की है।
एक तरफ 60वें जन्मदिन का जश्न और दूसरी तरफ नई फिल्म का टीज़र सलमान खान का यह बर्थडे उनके फैन्स के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला। भाईजान एक बार फिर साबित करने जा रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, स्टारडम और फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही मजबूत है।
ये भी पढ़ें: LPG से लेकर सैलरी तक…1 जनवरी 2026 से बदलेंगे ये 9 बड़े कानून, सीधा असर दिखेगा आपकी जेब पर!
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…