Trending

सत्य निकेतन हादसे में MCD पर एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी नपे

Satya Niketan Building Collapse MCD Action: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई की है। साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई MCD कमिश्नर संजीव खिरवार के आदेश पर की गई है।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

निलंबित अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं। MCD के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। यह कार्रवाई MCD के विजिलेंस विभाग के जरिए की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया फैसला

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई। सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

क्या थी अधिकारियों की जिम्मेदारी

MCD के बिल्डिंग विभाग की जिम्मेदारी इलाके में निर्माण कार्यों की निगरानी और भवन नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। बिना अनुमति निर्माण, स्वीकृत नक्शे में बदलाव या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में विभाग को कार्रवाई करनी होती है। जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर आम तौर पर मौके के निरीक्षण से जुड़े होते हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी संभालते हैं। डिप्टी कमिश्नर जोन के प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण अधिकारी होते हैं। अब जांच में यह देखा जाएगा कि इमारत में चल रहे निर्माण या मरम्मत कार्य की जानकारी अधिकारियों को थी या नहीं और अगर थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/delhi-satya-niketan-building-collapse-6-dead-first-video/

Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago