Saud Shakeel statement: पाकिस्तान की टीम एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी मुश्किल में नजर आई। एजबेस्टन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 133 रन पर सिमट गई। टीम की इस खराब बल्लेबाजी से खुद स्टार बल्लेबाज सऊद शकील भी निराश नजर आए और उन्होंने अपने साथियों के प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जताई।
सऊद शकील ने टीम की बल्लेबाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बल्लेबाज बार-बार एक ही गलतियां दोहरा रहे हैं। उन्होंने खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाने को गैर-जिम्मेदाराना बताया। शकील के मुताबिक, इंग्लैंड में गेंदबाजी के अनुकूल पिचों और देर से स्विंग होती गेंद का पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अंदाजा नहीं था।
पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका, जो इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट की पहली पारी में पहली बार हुआ। सऊद शकील ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने चार, जबकि ओली रोबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…