Breaking

कच्चे तेल पर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, एशिया के लिए अचानक घटाए दाम

Saudi Arabia Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों को लेकर सऊदी अरब ने एशियाई बाजार के लिए बड़ा फैसला लिया है। सऊदी अरामको ने नवंबर के लिए एशिया में अपने अरब लाइट क्रूड का आधिकारिक बिक्री मूल्य ओमान और दुबई की औसत कीमत से 5 डॉलर प्रति बैरल नीचे तय किया है। यह कटौती ऐसे समय हुई है, जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वहीं, मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच तेल ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है।

एशिया को 2020 के बाद सबसे बड़ी छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने एशिया के लिए कच्चे तेल की कीमत में जून 2020 के बाद सबसे बड़ी छूट दी है। नवंबर के लिए एशियाई खरीदारों को अरब लाइट क्रूड की कीमत ओमान और दुबई की औसत कीमत से 5 डॉलर प्रति बैरल कम रखी गई है। पिछले महीने के मुकाबले यह 3 डॉलर की कटौती है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी यूरोप और भूमध्यसागरीय क्षेत्र के लिए सऊदी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

बाजार के अनुमान से उलट सऊदी अरब ने घटाए दाम

रिपोर्ट्स सर्वे में नवंबर के लिए एशिया में सऊदी तेल की कीमत करीब 3 डॉलर प्रति बैरल बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। यह उम्मीद मध्य पूर्व के बेंचमार्क में हुई तेजी के आधार पर थी। हालांकि, सऊदी अरब ने कीमत बढ़ाने के बजाय कटौती का फैसला किया। सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने अरब मीडियम और अरब हेवी जैसे भारी ग्रेड के कच्चे तेल की नवंबर कीमतों में भी 5 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की है।

ये भी पढ़ें: भारत को सऊदी से तेल सप्लाई पर ब्रेक, अरामको ने अगले आदेश तक रोका कच्चा तेल

Sunil Gupta

Recent Posts

BJP ने यूपी से राज्यसभा के लिए खोले पत्ते, धर्मपाल सिंह और प्रियंका रावत समेत 8 को टिकट

UP Rajya Sabha Election BJP Candidates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने…

4 minutes ago

बिहार के सारण में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दो गुट भिड़े तो चली गई 3 जान

Saran Triple Murder: बिहार के सारण जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो गुटों के…

10 minutes ago

दिल्ली के नवनिर्मित बारापुल्ला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई मुश्किल, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार

Barapullah Phase 3 Corridor: दिल्ली के नवनिर्मित बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर पर सोमवार को भीषण ट्रैफिक…

27 minutes ago

48 घंटे में एक परिवार में 3 मौतें, सैनिक का शव लेकर लौट रही एंबुलेंस भीषण हादसे का शिकार

Deoria Family Three Deaths: देवरिया के रुद्रपुर इलाके के गहिला-दुधैला गांव में एक परिवार पर…

33 minutes ago

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, IndiGo ने घरेलू उड़ानों पर बढ़ाया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fuel Charge: इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के…

41 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी के चयन पर कोच गौतम गंभीर का आया जवाब, बोले- इसलिए नहीं दे रहे मौका

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह को लेकर…

1 hour ago