SBI Cyber Attack: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में साइबर सेंध की घटना सामने आई है। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में आशंका जताई है कि उसके 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर हुई हो सकती है। हालांकि, SBI का कहना है कि इस घटना का उसके सामान्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन या कारोबार की निरंतरता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।
SBI के जिन रिकॉर्ड के उजागर होने की आशंका है, उनमें ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और घर के पते जैसी निजी जानकारियां शामिल हैं। मामला सामने आने के बाद बैंक ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डेटा किस तरह उजागर हुआ और कितनी जानकारी प्रभावित हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 16 अक्टूबर 2026 को थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और CERT-In से इस मामले में अलर्ट मिले थे। इसके बाद बैंक ने डार्क वेब पर मौजूद करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड का शुरुआती विश्लेषण किया। इसमें 3,897 रिकॉर्ड ऐसे पाए गए, जिनमें ग्राहकों की निजी जानकारी होने की आशंका है।
निजी जानकारी गलत हाथों में पहुंचने पर फर्जी कॉल, ईमेल और मैसेज के जरिए ठगी की कोशिश हो सकती है। हालांकि, रिकॉर्ड का इस्तेमाल धोखाधड़ी में हुआ है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ग्राहकों को अनजान लिंक से बचना चाहिए और OTP, ATM PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Share Market : सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुलने के बाद फिसले, Indigo-ICICI बैंक के शेयरों में गिरावट
Italy Violent Protests: इटली में हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त…
Ramayana Advance Booking 2026: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड'…
CM Revanth Reddy: तेलंगाना सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों…
CJP Spokespersons Delhi HC: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका…
International News: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच दुनिया की नजरें डोनाल्ड…
Rahul Gandhi Students Meeting: बीजेपी के राहुल गांधी के वियतनाम जाने के दावे के बीच…