Breaking

वियतनाम जाने के दावे के बीच राहुल गांधी ने छात्रों से की मुलाकात, कोचिंग में आने वाली समस्याएं सुनीं

Rahul Gandhi Students Meeting: बीजेपी के राहुल गांधी के वियतनाम जाने के दावे के बीच कांग्रेस ने उनकी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ छात्रों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक, दोनों नेताओं ने बुधवार, 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में विजन आईएएस कोचिंग संस्थान के छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मुलाकात के दौरान छात्रों ने पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल को लेकर अपनी चिंताएं रखीं।

छात्रों ने पढ़ाई की गुणवत्ता और फीस रिफंड पर उठाए सवाल

कांग्रेस के मुताबिक, विजन आईएएस के छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल में गिरावट को लेकर चिंता जताई। छात्रों ने यह भी शिकायत की कि फीस रिफंड की मांग पर संस्थान प्रबंधन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

राहुल ने SIR का विरोध किया

बीते कई दिनों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और बीजेपी के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में कई मार्च में हिस्सा लिया और 18 अक्टूबर को गोवा में पार्टी के एक कार्यक्रम में भी एसआईआर का मुद्दा उठाया। इसके बाद 19 अक्टूबर को बीजेपी ने एक वीडियो साझा कर दावा किया कि राहुल गांधी वियतनाम जा रहे हैं। वीडियो के साथ पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि झूठ फैलाते-फैलाते थक गए हैं और अब कुछ दिन वियतनाम घूम आते हैं।

राहुल के वियतनाम दौरे पर कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां-कहां घूम रहे हैं, इस पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते। वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राहुल गांधी चार दिन के लिए वियतनाम गए हैं और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को क्या चिंता है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम त्रासदी: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, अंतिम सफर के लिए भेजे गए

SIR विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा; राहुल गांधी को भी नोटिस

Sunil Gupta

Recent Posts

सौरव और आशुतोष को दिल्ली HC की फटकार, कहा- दोनों ने शांति बॉन्ड तोड़ा, सीजेपी के उद्देश्य पर उठाए सवाल

CJP Spokespersons Delhi HC: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका…

13 minutes ago

International News: यूक्रेन युद्ध पर महाविराम? ट्रंप-पुतिन-शी की बैठक से बदलेगी दुनिया?

International News: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच दुनिया की नजरें डोनाल्ड…

42 minutes ago

सिंगर दलेर मेहंदी विवाद में कूदे एक्टर अनुपम खेर और रैपर बादशाह, जानें क्या है पूरा मामला

Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित मेले में पंजाबी…

3 hours ago

रूस के खिलाफ युद्ध के बीच यूक्रेन ने स्टारलिंक पर लगाया आरोप, कहा- कंपनी ने नेटवर्क को जानबूझकर धीमा किया

Starlink Ukraine: यूक्रेन की सेना के लिए इस्तेमाल होने वाली सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को…

3 hours ago

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड ₹1.34 लाख के पार

Gold Rate Today: सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के ताजा भाव जरूर…

4 hours ago