Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान हुआ विवाद अब चर्चा में है। लाइव शो के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंच पर टोक दिया और कार्यक्रम रुकवा दिया। अब इस मामले में अभिनेता अनुपम खेर और रैपर बादशाह ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है, जिससे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।
अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दलेर मेहंदी का समर्थन किया और फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोगों से भी इस मामले में अपनी बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह दलेर मेहंदी को पिछले 25-30 साल से जानते हैं और उनकी जानकारी में गायक शराब नहीं पीते। अनुपम खेर ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी उन अच्छे इंसानों में से हैं, जिनसे वह अब तक मिले हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।
अनुपम खेर ने कहा कि पिछले दो-तीन साल से दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं है और संभव है कि आयोजकों से प्रतिबद्धता के चलते वह कार्यक्रम में शामिल हुए हों। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी के साथ इस तरह बात करना गलत है और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को इस मामले में खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए। अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के पेशेवर रवैये पर भरोसा जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दलेर मेहंदी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी दिग्गज कलाकार हैं और सार्वजनिक रूप से उनकी बेइज्जती करना दुखद है। बादशाह ने कहा कि कलाकारों के योगदान का सम्मान होना चाहिए, खासकर तब जब वे कमजोर स्थिति में हों।
वहीं, दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने स्पष्ट किया कि दलेर मेहंदी ने शराब नहीं पी थी, बल्कि हाल ही में उनकी एक गंभीर सर्जरी (ऑपरेशन) हुई थी जिसके कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी पर नशे में परफॉर्म करने का आरोप, मीका बोले- साबित हुआ तो सिंगिंग छोड़ दूंगा
Italy Violent Protests: इटली में हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त…
Ramayana Advance Booking 2026: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड'…
CM Revanth Reddy: तेलंगाना सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों…
CJP Spokespersons Delhi HC: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका…
International News: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच दुनिया की नजरें डोनाल्ड…
SBI Cyber Attack: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में साइबर सेंध की घटना…