देश

आवारा कुत्तों पर SC सख्त, हलफनामा न देने पर सभी राज्यों के मुख्य सचिव तलब

Supreme Court on Street Dogs : आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और उससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

जस्टिसों ने सुनवाई के दौरान जाहिर की नाराजगी

आज जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की बेंच ने सुनवाई के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केवल पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम ने ही कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हलफनामा दाखिल किया है। बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

पहला भी आदेश जारी

कोर्ट ने कहा कि उसने पहले ही 22 अगस्त को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किया था कि वे आवारा कुत्तों से जुड़ी स्थिति पर विस्तृत कम्प्लायंस रिपोर्ट दाखिल करें। इसके बावजूद अधिकांश राज्यों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विक्रम नाथ ने की टिप्पणी और पाठक दवे से पूछा

जस्टिस विक्रम नाथ ने टिप्पणी की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं और इससे देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धुंधली हो रही है। हम भी समाचार रिपोर्ट्स देख रहे हैं। जब यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय है तो राज्यों को इसकी जानकारी न होने का सवाल ही नहीं उठता।

बेंच ने केंद्र सरकार का पक्ष रख रहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से भी पूछा कि आखिर दिल्ली सरकार ने अब तक अपना हलफनामा क्यों दाखिल नहीं किया। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि जवाब नहीं दिया गया तो कोर्ट जुर्माना लगाने या अन्य सख्त कदम उठाने पर मजबूर होगी।

ये भी पढ़े - कंधमाल में पुल का अभाव, जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण

SC ने क्या बोला?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा सुनवाई कोर्ट ऑडिटोरियम में की जाएगी ताकि जिम्मेदारी तय हो सके।

कोर्ट ने साफ किया कि आवारा कुत्तों के मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह सार्वजनिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा मामला है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago