देश

सुप्रीम कोर्ट का स्टैंड-अप कॉमेडियन्स पर सख्त रुख,कहा-सिर्फ कोर्ट में नहीं,सोशल मीडिया पर भी माफी मांगो

SC on Samay Raina : सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अलाहबदिया समेत अन्य कॉमेडियन्स को दिव्यांगजनों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ी फटकार लगाई है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल अदालत में माफी मांगना पर्याप्त नहीं है,बल्कि उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर सार्वजनिक रूप से वीडियो बनाकर और पोस्ट के ज़रिए माफी मांगनी होगी.

क्या है मामला?

SMA Cure Foundation की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि कई कॉमेडियन्स जिनमें समय रैना, रणवीर अलाहबदिया, विपुन गोयल, बलराज परमारजीत सिंह घई,सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तनवर शामिल हैं ने अपने कंटेंट में दिव्यांगजनों का मज़ाक उड़ाया और संवेदनशीलता की सीमाएं लांघीं. सुनवाई के दौरान जब इन कलाकारों की ओर से पेश वकील ने बताया कि सभी ने माफी मांग ली है, तब सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ कहा कि वही माफ़ी उन्हें सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित करनी होगी.

यह सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कॉमेडी ज़िंदगी का हिस्सा है, लेकिन जब वह दूसरों की गरिमा को ठेस पहुंचाने लगे तो वह समस्या बन जाती है. हम खुद पर हंसते हैं,लेकिन दूसरों पर नहीं. आज के प्रभावशाली लोग अपने भाषण का व्यवसायीकरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वतंत्र अभिव्यक्ति का मामला नहीं है,बल्कि एक व्यावसायिक माध्यम का उपयोग कर एक वर्ग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है,जिससे समाज में असंतुलन पैदा हो सकता है.

सुनवाई में मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने आईटी नियमों के तहत स्व-नियमन की बात की, जिस पर कोर्ट ने कहा कि हम अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक नहीं लगाना चाहते,लेकिन गरिमा बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश ज़रूरी हैं.

जुर्माना लगेगा, अगली सुनवाई में तय होगा

जस्टिस सूर्यकांत ने सख्त लहज़े में कहा कि यह केवल एक घटना की प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए, बल्कि भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि क्या हर बार किसी फाउंडेशन को ही अदालत आकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी? कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई में यह तय किया जाएगा कि इन कॉमेडियन्स पर कितना जुर्माना लगाया जाए. सुनवाई नवंबर में निर्धारित की गई है. कोर्ट ने संकेत दिया कि यह जुर्माना दिव्यांग समुदाय के कल्याण के लिए उपयोग किया जा सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

56 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago