Ayodhya Ram Temple Security Alert
Ayodhya Ram Temple Security Alert: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है। मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास एक कश्मीरी युवक को नमाज पढ़ते हुए हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक राम मंदिर के गेट D1 से परिसर में प्रवेश किया और सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने का प्रयास किया। युवक की पहचान अहमद शेख, शोपियां, कश्मीर के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने जब युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके इरादों और पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा और धार्मिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…