Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए। बाजार पर दबाव की एक बड़ी वजह बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। HDFC Bank का शेयर करीब 2% टूट गया और निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में शामिल रहा। बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव और कमाई की धीमी बढ़त को लेकर चिंता बढ़ी। इसका असर बैंकिंग सेक्टर पर भी दिखा और बैंक निफ्टी करीब 0.5% फिसल गया।
शेयर बाजार में सोमवार, 19 अक्टूबर को दोपहर 2:22 बजे तक भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 4,73,46,932.13 करोड़ रुपये था, जो सोमवार दोपहर घटकर 4,68,50,296.51 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह बाजार पूंजीकरण में करीब 4.97 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।
एआई पर भारी निवेश को लेकर चिंता से टेक शेयरों में बिकवाली हुई। एशियाई बाजारों में MSCI इंडेक्स 0.5% गिरा। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी टूटे थे। नैस्डैक 2.19%, S&P 500 1.22% और डाउ जोन्स 0.55% गिरकर बंद हुए। कच्चे तेल की तेजी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई।
सोमवार को ब्रेंट क्रूड 1.5% गिरकर 108.27 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 0.6% नीचे 100.83 डॉलर पर आ गया। हालांकि, कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर हैं। भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
बाजार की घबराहट का संकेत देने वाला इंडिया VIX करीब 4% बढ़कर 14.52 पर पहुंच गया। हालांकि, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के आनंद जेम्स के मुताबिक, निफ्टी का 20-दिन के एसएमए से ऊपर बंद होना टिकाऊ तेजी की उम्मीद दिखाता है। उनके अनुसार, निफ्टी के 22,780 से नीचे नहीं जाने तक 23,600 का स्तर छूने की संभावना बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया का शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, 28 साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
Alwar Pregnant Woman Murder: राजस्थान के अलवर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 28 वर्षीय…
Ramayana World Premiere: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चा में…
Bhilwara Pickup Blast: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक पिकअप गाड़ी में जोरदार विस्फोट होने…
France Protest: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन…
Ludhiana School Molestation Case: पंजाब के लुधियाना में एक स्कूल से नाबालिग छात्रा के साथ…
Neha Bora: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के…