मनोरंजन

‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, एक्शन सीन में कमर में लगी चोट

Shahrukh khan injured : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग अब अगले कुछ महीने नहीं कर पाएंगे. इसके पीछे की वजह खुद शाहरुख खान है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट की माने तो फिल्म के एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख की कमर में चोट लग गई है. जिस कारण से फिल्म की शूटिंग फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दी गई है.

सितंबर तक के लिए स्थगित हुई शूटिंग

चोट लगने के बाद शाहरुख अमेरिका रवाना हो गए थे और फिलहाल यूके में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. उनकी हालत अब पहले से बेहतर है और वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. चोट के कारण शाहरुख ने अपनी प्रस्तावित श्रीलंका यात्रा को भी टाल दिया है. वहीं, किंग का अगला शूटिंग शेड्यूल अब सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि अभिनेता को पूरी तरह ठीक होने का समय मिल सके. बता दें कि किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इससे पहले सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ बनाई थी.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. किंग में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. खास बात ये है कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म से अपना थिएटर डेब्यू करने जा रही हैं. सुहाना इससे पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म The Archies से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं.

ये भी पढ़ें : सब लोल टाइप आ जा रहे हैं….भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

किंग में शाहरुख का किरदार

फिल्म में शाहरुख खान एक हथियारबंद किरदार निभाते नजर आएंगे, जो अपने दुश्मनों से बदला लेने के मिशन पर होगा. फिल्म में भरपूर एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलेगा. पहले इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया. इसके बाद निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद को सौंपी गई.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

8 minutes ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

17 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

17 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

19 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

19 hours ago