बिहार चुनाव

“बारिश या धूप होने पर तकलीफ…”, क्लासरूम की मांग करने वाली बच्ची की भावुक अपील पर केजरीवाल ने कह दी बड़ी बात

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव होने का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल जनता को रिझाने में लगे हुए हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार की सरकार पर सवाल उठाया है।

धूप में पढ़ती दिख रही है बच्ची

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें एक बच्ची तपती धूप में स्कूल यूनिफॉर्म में बैठकर पढ़ाई कर रही है। इस वीडियो में वो सरकार से एक क्लासरूम की मांग करती नजर आ रही है। अपनी पोस्ट में केजरीवाल ने इसे बच्ची का हक बताया और बिहार के नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि जो नेता बच्चों को पढ़ने के लिए छत तक नहीं दे पाए, वो किस मुंह से वोट मांगते हैं।

 

‘बारिश और धूप होने पर काफी तकलीफ होती है’

इतना ही नहीं, वीडियो में बच्ची पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहती है बारिश या धूप होने पर उन्हें काफी तकलीफ होती है। बच्ची कहती है कि पढ़ाई के समय बारिश होती है तो इधर-उधर भागना पड़ता है और धूप लगती है तो भी जगह बदलनी पड़ती है और जब भीग जाते हैं तो घर (Bihar News) जाना पड़ता है इसलिए बिल्डिंग बना दें। अपने वीडियो में बच्ची बार-बार स्कूल के लिए बिल्डिंग बनवाने की मांग करती है, जिससे कि बच्चों को आराम से पढ़ने का मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें: ईरान से तनाव और इस मुस्लिम देश के साथ न्यूक्लियर डील, जानें कौन है वो देश जिस पर मेहरबान है अमेरिका?

वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, “तेज धूप थी, जमीन तप रही थी और बिहार की एक नन्ही बच्ची उसी तपती जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी बस इतनी-सी मांग है कि सरकार उसके लिए एक क्लासरूम बना दे, ताकि वो छांव में बैठकर अपने सपनों को जी सके।” अरविंद केजरीवाल ने बच्ची की इस मांग को हक बताया और दशकों से कुर्सी पर बैठे नेताओं को कटघरे में खड़ा किया।

यह भी देखें: Monsoon Session 2025: संसद सत्र से पहले INDIA गठबंधन की तैयारी, आज होगी बड़ी बैठक | Sonia Gandhi

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

16 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

25 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

28 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

42 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

51 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

58 minutes ago