दुनिया

ईरान से तनाव और इस मुस्लिम देश के साथ न्यूक्लियर डील, जानें कौन है वो देश जिस पर मेहरबान है अमेरिका?

US Nuclear Deal: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने जिस तरह से इजरायल का साथ दिया, उसके बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच अमेरिका ने बहरीन के साथ शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा में सहयोग के लिए एक अहम समझौता किया है।  दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने हस्ताक्षर किए।

एक-दूसरे के करीबी साझेदार हैं अमेरिका-बहरीन

अमेरिका-बहरीन के बीच हुए इस समझौते का नाम सिविल न्यूक्लियर कोऑपरेशन मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग यानी NCMOU है। इसका मकसद परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में एक-दूसरे का साथ देने के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है। दरअसल, अमेरिका और बहरीन सुरक्षा, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्रों में पहले से ही एक-दूसरे के करीबी साझेदार हैं।

दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत बनाएगा समझौता

ऐसे में नया समझौता दोनों देशों के रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। इस समझौते में परमाणु सुरक्षा, तकनीक का सुरक्षित इस्तेमाल और परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकने जैसे पहलुओं पर खास ध्यान दिया गया है। इतना ही नहीं, यह समझौता अमेरिका और बहरीन (US Nuclear Deal) के बीच मजबूत रणनीतिक संबंधों को स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले कार्यकाल में विकसित की गई एक खास कूटनीतिक पहल का हिस्सा है। इसका मकसद अमेरिकी उद्योग और कार्यबल को वैश्विक मंच पर अवसर दिलाना भी है।

मनामा को कई तरह से सहयोग करेगा अमेरिका

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के तहत वॉशिंगटन, मनामा को न्यूक्लियर (US Nuclear Deal) रिसर्च, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा मानकों और विशेषज्ञ ट्रेनिंग में सहयोग करेगा। जबकि बहरीन ने साल 2060 तक खुद को कार्बन न्यूट्रल बनाने का जो लक्ष्य रखा है, यह समझौता उस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लातों के भूत बातों से नहीं मानते… मुहर्रम और सावन का जिक्र कर योगी आदित्यनाथ ने किस पर साधा निशाना ?

बहरीन एक छोटा देश है जिसके लिए स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स यानी SMRs कारगर साबित हो सकते हैं। ये रिएक्टर जगह भी कम लेते हैं और कम खर्चीले होते हैं साथ ही ऑपरेशन में भी आसान हैं। UAE की तरह अब बहरीन भी विदेशी विशेषज्ञों की मदद से SMR आधारित ऊर्जा उत्पादन की तैयारी कर रहा है।  बहरीन ने इस न्यूक्लियर सहयोग के साथ-साथ अमेरिका में 17 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा भी की है। यह निवेश एविएशन, तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा एक 800 किलोमीटर लंबी सबमरीन फाइबर ऑप्टिक केबल परियोजना की भी तैयारी चल रही है, जो बहरीन को सऊदी अरब, कुवैत और इराक से जोड़ेगी।

यह भी देखें: Parliament Monsoon Session 2025: 21 जुलाई से शुरू मॉनसून सत्र, 30 दिनों तक गरमाएगी संसद की कार्यवाही

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago