टेक

अब WhatsApp से भी होगी बड़ी कमाई…बस करना होगा ये काम, अपडेट में हुआ बदलाव

WhatsApp new update : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब व्हाट्सएप पर स्टेटस के बीच विज्ञापन (Status Ads) देखने को मिलेंगे. कंपनी ने अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.21.11 में दो नए फीचर्स Status Ads और प्रमोटेड चैनल्स को रोलआउट किया है. मेटा ने इन फीचर्स की घोषणा इसी साल 17 जून को की थी.

क्या हैं नया फीचर्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार नया बीटा अपडेट बिजनेसेज को बेहतर ट्रैक्शन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. Status Ads फीचर के तहत बिजनेसेज को यूजर्स के स्टेटस अपडेट्स के बीच विज्ञापन दिखाने की सुविधा मिलेगी. ये विज्ञापन सामान्य स्टेटस की तरह दिखेंगे, लेकिन इन पर स्पॉन्सर्ड का लेबल होगा. वहीं प्रमोटेड चैनल्स फीचर के जरिए व्हाट्सएप पब्लिक चैनल्स को ज्यादा प्रमोट करेगा,जिससे उनकी पहुंच बढ़ेगी.

विज्ञापनों को ब्लॉक करने का विकल्प

खास बात यह है कि यूजर्स के पास इन विज्ञापनों को ब्लॉक करने का विकल्प भी होगा. यह फीचर यूजर्स को अधिक नियंत्रण देगा ताकि वे अपनी पसंद के हिसाब से व्हाट्सएप का अनुभव ले सकें.

कब आएगा स्टेबल वर्जन में?

हालांकि इन फीचर्स को बीटा वर्जन में रोलआउट किया गया हैलेकिन यह स्टेबल वर्जन में कब उपलब्ध होगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें : डेटा यूज और स्पीड में भारत ने लगाई लंबी छलांग, हर दिन इतना ज्यादा डाटा उपयोग करते हैं भारतीय

मेटा की कमाई की रणनीति

व्हाट्सएप दुनिया भर में बेहद पॉपुलर है और इसकी तमाम सर्विसेज मुफ्त हैं. ऐसे में मेटा इन नए फीचर्स के जरिए अपनी कमाई बढ़ाने की तैयारी में है. स्टेटस विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स जैसे फीचर्स से कंपनी को बिजनेसेज के साथ मिलकर राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी. व्हाट्सएप के इस नए कदम से यूजर्स के अनुभव पर क्या असर पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल बीटा टेस्टर्स इन फीचर्स का अनुभव ले सकते हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

60 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago