Others

गुलाबी साड़ी में शरवरी ने मनाई गणेश चतुर्थी, बप्पा संग दिखा प्यारा अंदाज

Sharvari Wagh Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही हर तरफ बप्पा की भक्ति और जश्न का माहौल नजर आने लगता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी इस रंग में रंगी नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर गुलाबी साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में शरवरी का मराठमोला अंदाज देखने को मिल रहा है। वह अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेती नजर आईं, वहीं एक तस्वीर में वह बेहद प्यारे गणपति बप्पा को हाथों में थामे दिखाई दे रही हैं।

बप्पा के आशीर्वाद के साथ नए पड़ाव की ओर बढ़ रहीं शरवरी

शरवरी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ बप्पा को याद करते हुए लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया। हैप्पी गणेश चतुर्थी।” एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए बप्पा का आगमन साल की शुरुआत और अंत, दोनों का एहसास कराता है। उन्होंने इसे घर वापसी का एक पूरा सर्कल बताते हुए प्यार, परिवार, पॉजिटिविटी और ढेर सारे मोदक का जिक्र किया। शरवरी ने शानदार साल के लिए बप्पा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि अब वह उनके आशीर्वाद के साथ अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं।

फिल्मों को लेकर भी शरवरी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

काम के मोर्चे पर शरवरी के लिए यह साल मिला-जुला रहा है। जहां इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगी’ में उनके काम को खूब सराहना मिली, वहीं आलिया भट्ट के साथ आई ‘अल्फा’ को उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। अब शरवरी सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में अहान पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

6 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

6 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago