मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का ‘किनारा’—जहां घर नहीं, महल बसा है

Shilpa Shetty : बॉलीवुड की फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा जब अपने मुंबई स्थित बंगले ‘किनारा’ की अंदरूनी तस्वीरें शेयर करती हैं, तो फैंस नज़रें नहीं हटा पाते। जुहू के समुद्र-किनारे बसे इस 100 करोड़ रुपए कीमत वाले बंगले को देखने से पहले और देखर यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहीं महल तो नहीं बसाया हुआ है।

राजसी प्रवेश और स्वागत, चांदी का हाथी और लकड़ी का जादू

दरवाजे पर दो हाथियों की मूर्तियां है। जिनमें से कम से कम एक चांदी का बताया गया है। देखते ही आंखों को आकर्षित करती हैं। इनकी रॉयल वाइब देखकर कुक भी दुभ्रमित हो उठता है और तुलना उदयपुर के महल से कर बैठता है। वहीं घर में प्रवेश करते ही एक खूबसूरती से सजाया गया मंदिर कॉर्नर नजर आता है, जहां चांदी के हाथी और कमल का डिज़ाइन मंदिर तक जाते रास्ते को खास बनाता है।

आलीशान लिविंग रूम और कलात्मक सजावट

‘किनारा’ का लिविंग एरिया शानदार और आरामदायक माहौल देता है। यहां मिट्टी और ब्राउन टोन के सोफे हैं, जिन्हें सोने और चमकीली चांदी के कुशन खूबसूरती से सजाते हैं। वार्म ब्राउन दीवारों के साथ झूमर (चमचमाता प्रकाश उपकरण) इस कमरे को और भव्य बनाते हैं। लकड़ी के घोड़े की मूर्ति और अन्य कला-निर्माण दीवारों और बैठने के आसपास रॉयल टच जोड़ते हैं।

अन्य प्रमुख हिस्से सीढ़ियां, बेडरूम, जिम और गार्डन

शिल्पा और राज का घर संगमरमर की शानदार सीढ़ियों से सजा है, जिन पर लकड़ी और लोहे की रेलिंग लगी हुई है। इस डिज़ाइन से घर में रॉयल वाइब और आर्ट-फोकस्ड एस्थेटिक दोनों मिलते हैं। बेडरूम से जुड़ी खासियत है स्मूथ ब्राउन और ऑफ-वाइट कलर्स का कॉम्बिनेशन, जिसमें नक्काशीदार हेडबोर्ड और शाही स्टाइल दिया गया है। बाथरूम भी सफेद शेड्स और वुडन दरवाजे के साथ व्यवस्थित किया गया है। जिम में मार्बल फ़िनिश फ्लोर, अलग-अलग वर्कआउट मशीनें और यहां तक कि एक झूमर भी लगाया गया है। यह स्थान सीधे गार्डन से जुड़ता है, जो खूबसूरत हरियाली और खुले वातावरण से भरपूर है।

ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, बोले- “आराम करने नहीं आए हो”

मुंबई में सागर किनारे बसा ‘किनारा’ न सिर्फ स्थान के कारण, बल्कि अपनी भव्यता, कलात्मक सजावट और आलीशान संरचनाओं के कारण भी एक वास्तविक महल की भूमिका निभाता है। इसमें चांदी के हाथी, लकड़ियों की मूर्तियां, मार्बल सीढ़ियां, खूबसूरत मंदिर, अंतरंग जिम और हरित बगीचा हर विवरण शिल्पा-राज की लग्जरी जीवनशैली का सूचक है।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago