देश

मुंबई ट्रेन में हत्या का शॉकिंग मामला : टॉयलेट में मिला मासूम की लाश, अपहरण की आशंका

Mumbai LTT railway station Murder : मुंबई LTT रेलवे स्टेशन पर एक भयावह घटना सामने आई है। गोरखपुर से मुंबई आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच के टॉयलेट में एक 7-8 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्चे का अपहरण सूरत से किया गया और हत्या के बाद शव को कूड़ेदान में फेंक दिया गया।

ये है पूरा मामला

घटना के तुरंत बाद GRP (रेलवे पुलिस) ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चे का अपहरण सूरत से किया गया था और उसके बाद हत्या कर शव को ट्रेन में फेंक दिया गया। पुलिस टीम पीड़ित परिवार से संपर्क करने में जुटी है और मामले की पूरी गहन जांच की जा रही है।

AC कोच के टॉयलेट में कूड़ेदान में मिला शव

सूत्रों के अनुसार कुशीनगर एक्सप्रेस की AC कोच के टॉयलेट में रखे कूड़ेदान में शव मिलने की घटना ने यात्रियों और रेलवे अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला न केवल रेलवे सुरक्षा बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चेतावनी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों से पूछताछ शुरू

वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना पहले से नियोजित लगती है क्योंकि शव को सुरक्षित तरीके से कूड़ेदान में रखा गया था। इसी तरह की एक और गंभीर घटना केरल के एर्नाकुलम जिले में सामने आई है। वहां नेरियामंगलम के पास ओन्नुकल इलाके में एक खाली मकान के कचरे के गड्ढे में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस के अनुसार, यह मकान एर्नाकुलम के कुरुप्पमपडी में रहने वाले एक पादरी का है। शुरुआती जांच में संदेह है कि महिला की हत्या की गई थी।

मुंबई और केरल दोनों ही घटनाओं ने सुरक्षा

दोनों मामलों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि वे हर पहलू की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेंगे। मुंबई और केरल दोनों ही घटनाओं ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। अभी तक पुलिस ने बताया कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े- गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी : डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए बरामद किए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago