Shreyas Iyer Statement: टी20 कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में हराकर इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम इंडिया कभी भी आयरलैंड से कोई टी20 मुकाबला नहीं हारी थी, लेकिन इस बार पूरी सीरीज ही गंवानी पड़ी। दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 2 रन से लक्ष्य हासिल करने से चूक गई। भारत का टॉप ऑर्डर एक बार फिर पूरी तरह फ्लॉप रहा। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 10 रन बना सके। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मुंद्रा ने शुरुआती तीन बड़े विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी और शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
हार के बाद आयरलैंड की तारीफ में बोले श्रेयस अय्यर सीरीज हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड की जमकर तारीफ की और माना कि मेजबान टीम ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया। अय्यर ने कहा कि यह सीरीज भारत के लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन आयरलैंड ने जिस तरह का क्रिकेट खेला, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। अय्यर ने कहा, "ये सीरीज हमारे लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन जिस तरह आयरलैंड ने खेला है, उसके लिए पूरा श्रेय उन्हें जाता है। उन्हें विकेट के मिजाज का बेहतर अंदाजा था। उनकी फील्डिंग शानदार रही और गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से लागू किया। गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों विभागों में आयरलैंड ने हमें पूरी तरह आउटप्ले कर दिया।"
हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टी20 में डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास आईपीएल का अनुभव है और वह अपनी गेंदबाजी को लेकर स्पष्ट सोच रखते हैं। अय्यर ने कहा, "प्रिंस यादव के पास आईपीएल का अनुभव है। जब वह गेंदबाजी करते हैं तो उनके अपने आइडियाज होते हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी मैदान पर अच्छा जज्बा दिखाया।" बता दें कि प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, सूर्यांश शेडगे का भी यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। हालांकि गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए और अपने 2 ओवरों में 25 रन खर्च कर बैठे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…