पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए CM, कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

West Bengal Deputy CM Formula: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही वह पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी की प्रचंड जीत के बाद लंबे समय से उनके नाम की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित होगा, जहां सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

रेस में सबसे आगे है शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव में बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके मजबूत गढ़ भवानीपुर में मात दी है। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। यही वजह है कि पार्टी के भीतर उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा था कि बंगाल का मुख्यमंत्री ऐसा नेता होगा जो बंगाल की मिट्टी से जुड़ा हो, बंगाली भाषा जानता हो और राज्य की संस्कृति को समझता हो। इसी बयान के बाद से शुभेंदु अधिकारी का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है।

दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला

सूत्रों के मुताबिक BJP पश्चिम बंगाल में भी अपने ‘दो डिप्टी सीएम’ वाले फॉर्मूले को लागू कर सकती है। पार्टी इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बना चुकी है। ऐसे में बंगाल में भी इसी रणनीति की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अगर शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो एक महिला चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस रेस में अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं उत्तर बंगाल को प्रतिनिधित्व देने के लिए निशीथ प्रमाणिक का नाम भी चर्चा में है। साथ ही पार्टी आदिवासी समुदाय से भी एक बड़ा चेहरा आगे ला सकती है।

हालांकि, इन सभी अटकलों पर अंतिम मुहर विधायक दल की बैठक के बाद ही लगेगी। अब सभी की नजरें भाजपा नेतृत्व की उस पर्ची पर टिकी हैं, जो बंगाल की नई सत्ता की तस्वीर तय करेगी।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में नई सरकार की तैयारी तेज, गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में करेंगे अहम बैठक

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago