मनोरंजन

बड़े पर्दे पर दिखेगी सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री, जानें कब रिलीज होगा ‘धड़क 2’

Dhadak 2 Trailer: आखिरकार दो साल के लंबे इंतजार के बाद ‘धड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.2018 की सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क’ का यह सीक्वल दर्शकों के लिए एक नई कहानी लेकर आ रहा है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और जिया इकबाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 2018 में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की अगली कड़ी है, जिसने दर्शकों का दिल जीता था.

कैसा है ‘धड़क 2’ का ट्रेलर

‘धड़क 2’ का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज किया गया है. फिल्म में तृप्ति और सिद्धांत लॉ स्टूडेंट्स की भूमिका में हैं. ट्रेलर की शुरुआत दोनों के बीच जिस भावनात्मक संवाद से होती है,वो फिल्म की गहरी कहानी का आभास कराता है. सिद्धांत पूछते हैं कि तुम मुझसे प्यार करती हो ना? तो मुझसे दूर रहो. जवाब में तृप्ति कहती हैं, क्यों दूर रहूं? सिद्धांत का जवाब है, क्योंकि साथ रहना इतना आसान नहीं जितना तुम्हें लगता है. तृप्ति  कहती हैं, जितना तुम्हें लगता है,उतना मुश्किल भी नहीं है.

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड सिनेमा से गायब हो रहा बॉलीवुड! क्या सच में खत्म हो रहा है हिंदी फिल्मों का जलवा?

ट्रेलर में कॉलेज में दोनों की पहली मुलाकात दिखाई गई है,जहां सिद्धांत की कमजोर अंग्रेजी उनके बीच नजदीकियां बढ़ाती है. यह छोटी-सी शुरुआत धीरे-धीरे एक गहरे प्रेम में बदलती है, लेकिन जल्द ही यह रिश्ता जातिगत विवादों की भेंट चढ़ जाता है. सिद्धांत के किरदार की जाति के कारण दोनों मुश्किलों में फंसते हैं, और एक सामान्य रैगिंग का मामला राजनीतिक उथल-पुथल में बदल जाता है. सदमे में तृप्ति कहती हैं कि मुझे लगा था कि ये सब अब पुरानी बात हो गई है. सिद्धांत जवाब देते हैं कि जो लोग इससे कभी नहीं गुजरते, उन्हें ऐसा ही लगता है.

1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज ‘धड़क 2’

‘धड़क 2’ की कहानी न केवल प्रेम और रोमांस की है, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी गहरी चोट करती है. तृप्ति और सिद्धांत की जोड़ी दर्शकों को एक भावनात्मक और विचारोत्तेजक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है. फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .

देखिए फिल्म का ट्रेलर

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

2 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

2 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

2 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

3 hours ago