देश

खामोश किया गया, लेकिन हारा नहीं… राज्यसभा में बोलने से रोके जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी

AAP MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर गुरुवार को ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी। पार्टी ने न सिर्फ उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया, बल्कि संसद में उन्हें बोलने के लिए समय न देने का अनुरोध भी किया। इस फैसले के बाद अब राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया ने मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

अपनी नाराजगी की जाहिर

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” उनके इस बयान ने साफ संकेत दिया कि वह खुद को इस फैसले से असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब भी उन्हें राज्यसभा में बोलने का मौका मिला, उन्होंने हमेशा आम जनता से जुड़े मुद्दे ही उठाए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनके बोलने से किसे परेशानी हो रही है? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जनता के मुद्दे उठाना गलत है और इससे पार्टी को क्या नुकसान हो सकता है।

जनता के लिए ही राजनीति में हूँ

चड्ढा ने भावुक अंदाज में लिखा कि वह जनता के लिए ही राजनीति में हैं और आगे भी लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।” इस बयान ने उनके तेवर और इरादों को साफ तौर पर जाहिर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में अशोक मित्तल को उपनेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही राज्यसभा सचिवालय को यह जानकारी भी दी गई कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय न दिया जाए। यह फैसला अपने आप में असामान्य माना जा रहा है और कई सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल, यह मामला सिर्फ एक पद से हटाए जाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह पार्टी के भीतर चल रहे समीकरणों और संभावित मतभेदों की ओर भी इशारा कर रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सियासी विवाद किस दिशा में जाता है।

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago