Others

होमुर्ज जलमार्ग पार कर ‘सिमी’ पहुंचा गुजरात, भरी हुई है 20,000 टन एलपीजी गैस

India LPG Import Hormuz Route: होर्मुज जलमार्ग से गुजरकर एक बड़ा LPG टैंकर भारत पहुंचा है, जिसे ऊर्जा सप्लाई के लिहाज से राहत की खबर माना जा रहा है। इस टैंकर में करीब 20,000 टन लिक्विड पेट्रोलियम गैस भरी हुई है और इसका नाम ‘सिमी’ बताया जा रहा है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला यह टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर गुजरात के कच्छ जिले के कांडला पोर्ट पर पहुंचा है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से सामने आई है।

ईरानी विदेश मंत्री की एस जयशंकर से हुई थी बात

इससे पहले शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय हालात और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर ईरान पर भरोसा किया जा सकता है। ईरानी विदेश मंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट में कहा कि होर्मुज जलमार्ग में ईरान “रक्षक” की भूमिका निभाते हुए अपने ऐतिहासिक दायित्व का पालन करेगा और व्यापारिक आवाजाही को सुरक्षित रखने का काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपने मित्र देशों के लिए एक भरोसेमंद भागीदार है, जो वाणिज्यिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है।

13 मई को जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित किया था पार

13 मई को सूत्रों ने जानकारी दी थी कि भारत का एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित पार कर रहा था। इस दौरान जहाज को आगे बढ़ने में हरसंभव सहायता दी गई ताकि उसकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। बताया गया कि फारस की खाड़ी से भारत आने वाले एलपीजी जहाजों की श्रृंखला में यह 15वां टैंकर था, जिसे सुरक्षित तरीके से आगे निकाला गया। जहाज लगातार भारत की दिशा में बढ़ रहा है और पूरी प्रक्रिया में भारतीय नौसेना की ओर से आवश्यक सहायता और निगरानी भी उपलब्ध कराई जा रही है।


Sunil Gupta

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

12 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

21 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

38 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

54 minutes ago