CM Mohan Yadav's Son Wedding
CM Mohan Yadav's Son Wedding: मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने शादी को लेकर समाज की सोच पर गहरा संदेश छोड़ा। CM डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव ने किसी आलीशान रिसॉर्ट या भव्य होटल में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में पारंपरिक रस्मों के साथ सात फेरे लिए। उनके साथ मंच पर मौजूद अन्य 21 जोड़ों ने भी समान गरिमा के साथ जीवनसाथी बनने की खुशियां साझा कीं।
CM मोहन यादव का यह फैसला चर्चा में है कि उन्होंने बेटे की शादी को किसी बड़े तामझाम से दूर रखते हुए समाज के बीच, सादगी और समानता के साथ किया। उनका संदेश साफ था, शादियों में दिखावे से ज्यादा मायने संस्कार और जुड़ाव का रखते हैं। फूलों से सजा मंच, ढोल–नगाड़ों की धुन और पारंपरिक वेशभूषा दूल्हा शेरवानी और साफा लगाए हुए, जबकि दुल्हन लाल कढ़ाईदार लहंगे में बेहद आकर्षक नजर आईं। वरमाला के दौरान दोनों के चेहरों पर स्वाभाविक मुस्कान और उमंग ने माहौल को और भी खास बना दिया।
उज्जैन के सांवरा खेड़ी में हो रहे इस सम्मेलन में दोपहर से शाम तक फेरे, कन्यादान, विदाई सहित सभी विधियां शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा रही हैं। भारी भीड़ और VIP मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। दूल्हा अभिमन्यु ने भी कहा, यह शादी साधारण नहीं, मेरे लिए बहुत भव्य है क्योंकि हमारे साथ पूरा समाज है। सादगी में सजा यह विवाह अब कई परिवारों के लिए प्रेरणा बन गया है।
ये भी पढ़े: IND vs SA 1st ODI : टॉस जीतकर SA ने गेंदबाजी चुनी, भारत की पहली पारी की तैयारी
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…