Social media apps will no longer work in this neighboring country of India, the government has banned platforms without registration
Social media apps : नेपाल सरकार ने गुरुवार को फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उन कंपनियों के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने देश में रजिस्ट्रेशन कराने के आदेश का पालन नहीं किया.
सरकार के अनुसार, फर्जी अकाउंट्स के जरिए नफरत फैलाने, अफवाहें उड़ाने और साइबर अपराध को अंजाम देने जैसी गतिविधिया लगातार बढ़ रही थीं. कुछ प्लेटफॉर्म्स पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की भी आशंका जताई गई.
नेपाल में करीब तीन करोड़ की आबादी है, जिनमें से लगभग 90 फीसदी लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं. सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को बुधवार तक संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण कराने, स्थानीय संपर्क व्यक्ति नियुक्त करने और शिकायत निवारण एवं स्व-नियमन के लिए जिम्मेदार अधिकारी का नाम बताने का समय दिया था. आदेश का पालन न करने पर बैन की कार्रवाई की गई.
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान में फिर हिला धरती, 5.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत
गुरुवार को जारी सरकारी नोटिस में नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (एनटीए) को निर्देश दिया गया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तत्काल बंद किया जाए. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की जाएगी. फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…