Breaking

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का सरकार और व्यवस्था पर बड़ा हमला, PM को दिया संदेश

Sonam Wangchuk Hunger Strike: शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में चल रहे इस आंदोलन के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों की आवाज सुनने की अपील की। साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश में ईमानदारी की कोई कीमत नहीं रह गई है।

परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनम वांगचुक ने कहा कि जवाबदेही तय किए बिना शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। उनका कहना है कि पेपर लीक और नकल जैसी घटनाएं सिर्फ शिक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से बनने वाले डॉक्टर और इंजीनियरों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

PM मोदी के लिए क्या बोले वांगचुक?

सोनम वांगचुक ने कहा कि लोकतंत्र करुणा और सहानुभूति से चलता है, अड़ियल रवैये से नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों की बात सुनने और संवेदनशील रुख अपनाने की अपील की। वांगचुक ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कभी प्रधानमंत्री से नहीं मिले हैं, लेकिन जनता की आवाज सुनना किसी भी सरकार के लिए लंबे समय में फायदेमंद होता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

10 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

29 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

56 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

57 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago