Breaking

सोनम वांगचुक के समर्थन में वॉशिंगटन में प्रदर्शन, अमेरिकी संगठनों ने भारत सरकार से की संवाद की अपील

Sonam Wangchuk Washington Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में अब अमेरिका में भी प्रदर्शन हुआ है। वॉशिंगटन डीसी में 'हिंदूज़ फॉर ह्यूमन राइट्स' और 'द आज़ादी प्रोजेक्ट' के कार्यकर्ताओं ने भारतीय दूतावास के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर भारत सरकार से कथित NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों से तत्काल संवाद शुरू करने की मांग की।

सरकार से कार्रवाई और संवाद की अपील

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए तख्तियां लहराईं। प्रदर्शन से पहले हिंदूज़ फॉर ह्यूमन राइट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर परीक्षा प्रणाली की खामियों पर जवाबदेही तय करने और प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने की अपील की।

संगठन की कार्यकारी निदेशक सुनीता विश्वनाथ ने कहा कि सरकार को देरी किए बिना संवाद शुरू करना चाहिए, ताकि स्थिति और गंभीर न हो। संगठन ने सोनम वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से भी स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि उनकी आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।

28 जून से भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक 28 जून से कथित NEET पेपर लीक, शिक्षा सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। वॉशिंगटन में हुए प्रदर्शन के बाद यह आंदोलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़े: आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित जान से मारने की धमकी….?

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago