Sonia Gandhi on MNREGA
Modi Government Criticism: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कानून 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संसद में आम सहमति से पास हुआ था और यह ग्रामीण गरीबों के लिए क्रांतिकारी साबित हुआ। इस योजना ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और कानूनी अधिकार दिए, शहरों की ओर पलायन रोका और ग्राम पंचायतों को मजबूत किया।
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 11 साल में मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश की। कोविड-19 के कठिन समय में यह योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई, लेकिन हाल ही में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम हटाना और योजना का स्वरूप बिना विचार-विमर्श, बिना विपक्ष की सलाह के बदलना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
सोनिया गांधी ने बताया कि अब दिल्ली में बैठकर यह तय किया जाएगा कि किसे, कहां और कितना रोजगार मिलेगा, जो जमीनी हकीकत से पूरी तरह दूर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनरेगा किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश और जनता के हित की योजना है। सरकार के इस कदम ने करोड़ों किसानों, मजदूरों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर हमला किया है।
सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि इस हमले का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “20 साल पहले गरीब भाई-बहनों को रोजगार दिलवाने के लिए मैं लड़ी थी, आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कांग्रेस के सभी नेता और लाखों कार्यकर्ता आपके साथ खड़े हैं।”
सोनिया गांधी का यह बयान केंद्र सरकार की नीतियों पर तेज राजनीतिक दबाव डालने वाला माना जा रहा है और आगामी समय में इस मुद्दे पर देशव्यापी बहस होने की संभावना है।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया भव्य उद्घाटन, असम बनेगा विमानन हब
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…