क्रिकेट

साउथ अफ्रीका की शानदार जीत, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

SA beat NZ News: साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत की है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। कीवी टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सिर्फ 92 रन के छोटे लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से हासिल कर लिया। ऐसे में आइए इस मैच में बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

न्यूजीलैंड ने बनाया दूसरा सबसे छोटा टोटल

न्यूजीलैंड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा सबसे छोटा स्कोर (91) बनाया। साल 2012 में कीवी टीम प्रोटियाज के खिलाफ सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पूरी टीम केवल 18.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई थी। वहीं, जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम साल 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रन पर ऑलआउट हुई थी। ये इस टीम के खिलाफ उनका तीसरा सबसे छोटा स्कोर है।

पेसर मोकोएना ने 3.3 ओवर में 3 विकेट लिए

साउथ अफ्रीका के पेसर मोकोएना ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7.40 की रही। ये खिलाड़ी अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहा था। 19 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 17 टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 19 विकेट लेने में सफल रहे हैं। मोकोएना ने अपने टी-20 करियर में एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/34 का रहा है।

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के ड्रामे पर जय शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ICC से कोई देश और टीम बड़ी

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

16 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

19 hours ago