Cover Story Featured

महिला बैंककर्मी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने और पीछा करने का आरोप, सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार

Rajan Rizvi Arrest: मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को महिला बैंक कर्मचारी को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे, उसका पीछा किया और उसके घर की रेकी भी की।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 27 सितंबर को आरोपी को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

महिला का पीछा करने और रेकी का आरोप

सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी के मुताबिक, महिला ने राजन रिजवी के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप है कि वह लगातार महिला का पीछा कर रहा था और उसके घर के आसपास रेकी कर रहा था। उसके कथित व्यवहार से महिला के लिए काम करना मुश्किल हो गया था। शिकायत के बाद मथुरा कोतवाली में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

IAS बनवाने का दावा करने वाली चैट वायरल

मामले में राजन रिजवी और महिला के बीच बातचीत की कथित चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें महिला को भविष्य में IAS बनवाने की कोशिश करने की बात कही गई थी। वायरल चैट में आरोपी ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा था कि वह खूबसूरत होने के साथ अपने काम में माहिर और “कम्प्लीट वुमन” हैं। उसने यह भी कहा था कि उसे महिला की मौजूदा नौकरी पसंद नहीं है और यदि भविष्य में वह राजनीति में आगे बढ़ता है तथा सपा की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री से डेपुटेशन के आधार पर उन्हें IAS बनवाने की कोशिश करेगा। संदेश के अंत में उसने महिला से अपने प्रति सकारात्मक भावना रखने और आशीर्वाद देने की बात कही थी। पुलिस मामले में आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में बहनों की डिलीवरी बॉय से पार्सल लूटने की कोशिश, आंखों में डाला मिर्च पाउडर; 15 घंटे में गिरफ्तार

Tanisha Verma

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago