MP Virendra Singh
MP Virendra Singh: न्यूज़ इंडिया से खास बातचीत में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि BJP का राष्ट्रीय नेतृत्व खुद विवादों में घिरा है और कई संवेदनशील मामलों में सरकार की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। अंकित भंडारी प्रकरण और चांदराम केस का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों को दबाने की कोशिश की गई।
वीरेंद्र सिंह ने अरावली पर्वतमाला में हो रहे कथित अवैध खनन को लेकर सरकार पर कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अरावली केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि जीवन रेखा है, लेकिन BJP इसके विनाश के लिए तैयार दिखती है। उत्तराखंड में भूस्खलन, बिहार में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और पर्यावरणविद् जीडी अग्रवाल की मृत्यु को उन्होंने सरकार की अनदेखी का परिणाम बताया।
उन्होंने चुनौती दी कि अगर सरकार में हिम्मत है तो सभी खनन कार्यों का भौतिक सत्यापन कराए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। सांसद ने आरोप लगाया कि नियमों के खिलाफ खनन के चलते मजदूरों की जान जा रही है, लेकिन सरकार मानव जीवन से ज्यादा कॉर्पोरेट घरानों की चिंता कर रही है। धार्मिक मुद्दों पर बोलते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धर्म का इस्तेमाल उकसावे के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार, धार्मिक ग्रंथों का पाठ दूसरों को चिढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि अपने धर्मस्थलों पर होना चाहिए। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का दोहरा चरित्र अब देश के सामने उजागर हो चुका है।
ये भी पढ़ें: इस हफ्ते इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सही दिशा में फैसले बनेंगे फायदे का जरिया! जाने सफलता के नए राज
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…