खेल

‘स्पेशल 97’ का धमाका! सैमसन की ऐतिहासिक पारी से ढह गया वेस्टइंडीज, भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

India vs West Indies 2026: कोलकाता की रात क्रिकेट इतिहास की यादगार शाम बन गई, जब संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को सुपर-8 के रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। ICC T20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया।

कोलकाता में रिकॉर्ड्स की बरसात

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रनचेज़ बन गया।

सैमसन का संयम + आक्रमण

दबाव भरे लक्ष्य के सामने संजू सैमसन पूरी तरह निडर नजर आए। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए जिसमें आक्रामक शॉट्स के साथ मैच को अंत तक संभालने की परिपक्वता भी दिखी। विकेट के पीछे और फील्डिंग में भी सैमसन चमके, दो शानदार कैच लपककर उन्होंने अपनी ऑलराउंड मौजूदगी दर्ज कराई। उन्हें सर्वसम्मति से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

बने कई बड़े रिकॉर्ड

भारत का सबसे बड़ा सफल रनचेज़ (टी20 वर्ल्ड कप) 196 रन
भारत की वेस्टइंडीज पर कोलकाता में लगातार 5वीं जीत इस मैदान पर विंडीज अब तक भारत को हरा नहीं सका
संजू सैमसन की 97- भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी
सेमीफाइनल में छठी एंट्री- भारत ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की

इतिहास में दर्ज हुई सैमसन की पारी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की सूची में सैमसन की 97 अब दूसरे स्थान पर है। शीर्ष पर अब भी सुरेश रैना का 2010 में बनाया गया 101 रन का रिकॉर्ड कायम है।

सेमीफाइनल का शेड्यूल तय

इस जीत के साथ सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई है।

भारत vs इंग्लैंड 5 मार्च, मुंबई
साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड 4 मार्च, कोलकाता

बिना हारे किसी वेन्यू पर विरोधी के खिलाफ सर्वाधिक T20I जीत

• 6 पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज (कराची)
• 6 भारत vs आयरलैंड (मलाहाइड)
• 5 ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड (ऑकलैंड)
• 5 न्यूजीलैंड vs जिम्बाब्वे (हरारे)
• 5 पाकिस्तान vs बांग्लादेश (लाहौर)
• 5 पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे (रावलपिंडी)
• 5 भारत vs वेस्टइंडीज (कोलकाता)

कोलकाता में यह जीत सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि टीम इंडिया के आत्मविश्वास और खिताबी इरादों का ऐलान है। और इस कहानी के नायक रहे संजू सैमसन, जिनकी ‘स्पेशल 97’ को क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे।

ये भी पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, वेस्टइंडीज करेगी बैटिंग

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

9 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

15 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

33 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

37 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago