Stock Market Update
Stock Market Update: सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को आज यानी 8 सितंबर 2025 को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर मार्केट खुलने पर 237.31 अंक की तेजी के साथ 80,948.07 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, निफ्टी भी 68.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,809.95 अंक के लेवल पर ट्रेृड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को, एसबीआई सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयर के तौर पर उभरें, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, टाटा कंज्यूमर में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टरों को देखें तो धातु, तेल एवं गैस, बिजली, रियल्टी, धातु प्रत्येक में 0.5% की वृद्धि हुई, जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं प्रत्येक में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में अधिकांश सूचकांकों ने बढ़त दर्ज की, क्योंकि निवेशकों ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के बाद की परिस्थितियों का आकलन करना शुरू किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक आंकड़ों पर भी पैनी नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़े : दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
जापान के निक्केई 225 में 0.95% की मजबूती देखी गई, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.51% चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.15% बढ़ा और स्मॉल-कैप कोस्डैक ने 0.47% की बढ़त के साथ शुरुआत की।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…