देश

आंधी, बिजली, बारिश… आज से बदलने वाला है मौसम का मिजाज

Today Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि लोगों को चौंका सकती है।

बदलेगा मौसम का मिजाज

मंगलवार सुबह ही दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मौसम बदला नजर आया। विभाग के अनुसार, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इससे पहले सोमवार रात नजफगढ़, द्वारका, पालम और गुरुग्राम जैसे इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई, जहां हवाओं की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंची।

धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। हरियाणा के झज्जर, पलवल और कैथल में भी मौसम खराब रह सकता है, जबकि राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं, उत्तराखंड में हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। 28-29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं और बिजली गिरना जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि, इस बदलाव से झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: तपिश से तड़पते उत्तर भारत में मौसम का गेमचेंजर! कब बरसेंगे बादल, कहां चलेगी लू, IMD ने खोला पूरा राज

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago