लाइफस्टाइल

गर्मियों में तेज धूप और पसीने से ऐसे रखें बालों का ख्याल, जानें हेयर केयर का सही रूटीन

Summer Hair Care Tips: गर्मियों का मौसम बालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, ज्यादा पसीना, धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया के कारण बाल जल्दी ऑयली, रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर समय रहते हेयर केयर रूटीन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लिए जाएं, तो गर्म मौसम में भी बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखा जा सकता है। सही देखभाल से बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है और उनकी सेहत भी बनी रहती है।

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, लोग अपने कपड़ों और स्किन केयर में बदलाव करने लगते हैं। भारी क्रीम और मॉइस्चराइज़र की जगह हल्के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन अक्सर बालों की देखभाल को नजरअंदाज कर दिया जाता है। गर्मी के कारण बालों की नमी कम हो जाती है, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि बालों की देखभाल के लिए सही रूटीन अपनाया जाए।

बालों को रखें हाइड्रेटेड

गर्मियों में धूप के कारण बालों के सिरे अधिक ड्राई हो जाते हैं, जिससे उनकी चमक कम हो जाती है। ऐसे में सप्ताह में कम से कम एक बार हाइड्रेटिंग हेयर मास्क लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए दही, एलोवेरा और गुड़हल के फूल (सूखे या ताजे) को पीसकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और लगभग 30 मिनट बाद बाल धो लें।

धूप से बालों की सुरक्षा करें

तेज धूप सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और दोमुंहे होने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए बाहर निकलते समय सिर को स्कार्फ, दुपट्टे या टोपी से ढकना बेहतर रहता है। साथ ही बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाने से भी बचना चाहिए।

रोजाना शैंपू करने से बचें

गर्मियों में पसीने के कारण कई लोग रोज बाल धोने लगते हैं, लेकिन इससे बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है और बाल रूखे हो जाते हैं। बेहतर है कि रोज शैंपू करने के बजाय जरूरत के अनुसार हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें और बालों को मैनेज करने के लिए हेयर सीरम लगाएं। इससे बालों में फ्रिजीनेस कम होती है और डैमेज से भी बचाव होता है।

हल्के तेल का इस्तेमाल करें

सर्दियों की तरह गर्मियों में भी बालों को पोषण देने के लिए ऑयलिंग जरूरी होती है। हालांकि इस मौसम में हल्के तेल जैसे जोजोबा ऑयल या बादाम का तेल इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। बाल धोने से लगभग एक घंटा पहले तेल लगाना पर्याप्त होता है। गर्मियों में रातभर तेल लगाकर रखने से बचना चाहिए।

'स्किनिफिकेशन' बन रहा नया हेयर केयर ट्रेंड

आजकल हेयर केयर में 'स्किनिफिकेशन' का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें स्कैल्प की देखभाल भी त्वचा की तरह की जाती है। जब स्कैल्प पर धूल और पसीना ज्यादा जमा हो जाए तो भारी क्रीम की बजाय नेचुरल टोनर का उपयोग किया जा सकता है। जैसे गुड़हल के फूल उबालकर उसके पानी से शैंपू के बाद बाल धोना या चावल के पानी का इस्तेमाल करना। इससे बालों को पोषण मिलता है और स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को इन 5 स्वास्थ्य संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर बीमारियों की वजह

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago