फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
SC orders title change for Ghooskhor Pandat: सुप्रीम कोर्ट ने मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के मेकर्स को कड़ी चेतावनी दी है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि सिनेमा के नाम पर किसी भी समुदाय या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां Justices ने मेकर्स से जवाब मांगा, नाराज़गी जताई और नोटिस जारी किया है। मालूम हो की नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन की इस थ्रिलर का टीज़र 3 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें मनोज, भ्रष्ट पुलिस अधिकारी ‘पंडित’ अजय दीक्षित के किरदार में दिखे।
फिल्म के टाइटल को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। प्रयागराज में परशुराम सेना ने विरोध प्रदर्शन किया, और (VHP) ने भी इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताया। जबकि फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने सफाई देते हुए कहा कि कहानी किसी जाति पर नहीं, बल्कि एक कमजोर इंसान के संघर्ष पर आधारित है, तब भी विरोध थमा नहीं।
दिल्ली हाईकोर्ट पहले नाम बदलने की सहमति के बाद याचिका निपटा चुका था, फिर भी सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि पब्लिसिटी के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल सही नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे जातिवादी बताते हुए प्रतिक्रिया दी। अब फिल्म की रिलीज पर दबाव बढ़ गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ‘पंडित’ शब्द का इस तरह इस्तेमाल एक समुदाय को अपमानित करता है और गलत संदेश देता है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा, "हमें फिल्म का नया नाम बताएं, अन्यथा हम इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें: पूर्व CM मायावती ने की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ब्राह्मण समाज ने इस फिल्म का किया विरोध
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…