दुनिया

नेपाल में नई सरकार पर सस्पेंस: सुशीला कार्की का नाम अटका, देश का अगला प्रधानमंत्री कौन?

Nepal Protest : नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और संवैधानिक संकट से गुजर रहा है। जेन-ज़ी (Gen Z) युवाओं के नेतृत्व में हुए जबरदस्त प्रदर्शनों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया। लेकिन अब सवाल ये है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

सेना ने संभाली कमान, बातचीत जारी

प्रधानमंत्री पद को लेकर गतिरोध बढ़ने के बीच नेपाली सेना ने देश की सुरक्षा की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। सेना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं देख रही, बल्कि आंदोलनकारी युवाओं से सीधे संवाद भी कर रही है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द एक स्थायी समाधान निकले।

सुशीला कार्की का नाम चर्चा के साथ विरोध भी

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सुशीला कार्की का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित किया गया है। NGO “हामी नेपाली” और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) ने उनके नाम का समर्थन किया। बालेन ने शर्त रखी कि पहले संसद भंग होनी चाहिए, तभी अंतरिम सरकार का गठन हो। हालांकि, सभी जेन-ज़ी संगठनों के बीच इस नाम पर सहमति नहीं बन पाई। कई समूहों ने कार्की का विरोध किया, जिससे मसला और उलझ गया है।

आर्मी मुख्यालय में मैराथन मीटिंग

बुधवार को सेना मुख्यालय में करीब 9 घंटे लंबी बैठक चली। इस दौरान कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी एक पर सहमति नहीं बन सकी। सेना ने फिलहाल सभी जेन-ज़ी (Nepal Protest) समूहों से अपील की है कि वे वार्ता में शामिल होकर एक साझा उम्मीदवार तय करें।

हिंसा में 20 युवाओं की मौत

इस संकट के बीच सोमवार को पुलिस कार्रवाई में कम से कम 20 आंदोलनकारी युवाओं की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। मानवाधिकार संगठनों और विशेषज्ञों ने इन मौतों की जांच की मांग की है।

ये भी पढ़े – Nepal Protest : नेपाल में हिंसक पर चीन का पहला बयान, कहा- “हमें उम्मीद है कि नेपाल…”

क्या गुरुवार तक बनेगी अंतरिम सरकार?

पूर्व मेजर जनरल बिनोज बस्न्यात का कहना है कि नेपाली सेना सत्ता हथियाने के मूड में नहीं है। उनका मानना है कि हालात बिगड़ने से पहले गुरुवार शाम तक अंतरिम सरकार बनने की संभावना है।

Shweta Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago