Breaking

T20 World Cup: ICC के साथ होने वाली मीटिंग पर PCB का आया रिएक्शन, कहा- भारतीय मीडिया झूठी खबरें फैला रहा है

T20 World Cup: टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका में 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रविवार को बड़ा बयान सामने आया है। पीसीबी प्रवक्ता आमिर मीर ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि पीसीबी इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के अंक गंवाने और गंभीर परिणाम भुगतने जैसी बताओं को लेकर एक बार उसने आईसीसी के साथ मीटिंग को लेकर दोबारा अप्रोच किया है। प्रवक्ता मीर ने कहा कि आईसीसी से संपर्क के दावे पूरी तरह से गलत है और उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया इस पर झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैला रहा है।

ICC को 2200 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट

रिपोर्ट है कि टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होने से आईसीसी को 2200 करोड़ का नुकसान हो सकता है। इसलिए आईसीसी इस गतिरोध को खत्म करने के लिए बैक चैनल के जरिए हल निकालने में जुटा है। रिपोर्ट है कि अगर पाकिस्तान इस मैच हटता है तो उसे बैन होने का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीलंका अपने पत्र से पीसीबी को दिला चुका है याद

भारत का बायकॉट के मुद्दे पर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने PCB को चिट्ठी लिखा है औरर बॉयकॉट न करने की अपील की है। पत्र में श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 2009 के लाहौर हमलों के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले बड़े देशों में से वह एक था।

ऐसे शुरू हुआ था पूरा विवाद

पाकिस्तान के भारत का बायकॉट विवाद आईसीसी द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने के बाद शुरू हुआ है। दरअसल बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देकर अपने मैच भारत से बाहर करवाने की बात कही थी। लेकिन आईसीसी ने वोटिंग के जरिए इस फैसला लिया। वोटिंग में पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया। अब पाकिस्तान सरकार के फैसले बाद पीसीबी ने भारत के साथ नहीं खेलने का फैसला किया है। अब इस विवाद में अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच छोड़ता है, तो उसे दो महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़ेंगे और उसके नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब पाकिस्तान का बदलेगा पैतरा, क्या झेल पाएगा करोड़ों का नुकसान और भविष्य की अनिश्चितता?

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago