ICC Mens T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-38 में गुरुवार को ग्रुप-बी का मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में एक और चौंकाने वाला नतीजा दे दिया। जिम्बाब्वे ने मेजबान श्रीलंका को उसके ही घर में हराकर अपनी मजबूती साबित की। इससे पहले इसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर सनसनी फैलाई थी। हालांकि इस हार का श्रीलंका पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि वह पहले ही सुपर-8 चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में जिम्बाब्वे ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्रायन बेनेट ने नाबाद 63 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रनों का योगदान दिया। मौजूदा टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे लगातार चारों मुकाबले जीत चुकी है।
अब सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे का सामना भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से होगा। दूसरी ओर श्रीलंका पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ दूसरे ग्रुप में खेलेगा।
ग्रुप-1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप-2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
पिछले एक साल में जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका को दो बार हराया है, जबकि 2024 में भी एक जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में श्रीलंका ने 8 और जिम्बाब्वे ने 4 मैच जीते हैं।
ग्रुप-1 शेड्यूल
22 फरवरी: भारत vs दक्षिण अफ्रीका – अहमदाबाद
23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज – मुंबई
26 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज – अहमदाबाद
26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे – चेन्नई
1 मार्च: जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका – दिल्ली
1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज – कोलकाता
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान – कोलंबो
22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका – पल्लेकेले
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान – पल्लेकेले
25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका – कोलंबो
27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड – कोलंबो
28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका – पल्लेकेले
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…