Others

T20 World Cup: हमारा मकसद बांग्लादेश को इंसाफ और सम्मान दिलाना था: भारत का बायकॉट पर PCB चीफ

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की वजह का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी ने खुलासा किया है। मोहसिन नकवी ने कहा कि टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर करना आईसीसी का कदम गलत था। उन्होंने कहा कि अब मीटिंग में हमारी मांगें मान ली गई है तो भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत के साथ मैच से पहले PCB ने रखीं 3 डिमांड, जानिए किस डिमांड पर भारत नहीं होगा राज़ी

पीसीबी चीफ ने क्या कहा?

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद बांग्लादेश को इंसाफ और सम्मान दिलाना था। उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी के साथ मीटिंग में हमारी कोई शर्त थी ही नहीं, हम सिर्फ यह चाहते थे कि बांग्लादेश के साथ हुए 'अन्याय' को सुधारा जाए। अब मीटिंग में बांग्लादेश जो चाहता उसे मान लिया गया है और पाकिस्तान का इसमें को पर्सनल ऑब्जेक्ट नहीं था।

ऐसे बढ़ा था विवाद

दरअसल, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के चलते बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए भारत की जगह श्रीलंका में मैच शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। लेकिन आईसीसी ने इस पर वोटिंग के जरिए फैसला लिया जो बांग्लादेश के खिलाफ था। टूर्नामेंट में उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया। पाकिस्तान ने इस पर कदम बढ़ाते हुए भारत संग मैच का बायकॉट किया। हालांकि आईसीसी की हालिया मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने भारत संग मैच के बहिष्कार के फैसले पर यूटर्न लेते हुए खेलने के लिए राज़ी हो गया।

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मैच खेलेगा पाकिस्तान, हुआ आधिकारिक ऐलान

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago