क्रिकेट

T20 World Cup: पाकिस्तान के भारत संग मैच से बहिष्कार पर सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का आया रिएक्शन

T20 World Cup Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर दिग्गज खिलाड़ी व कमेंटेटर सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने प्रतिक्रिया दी है। मालूम होकि इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच श्रीलंका में 15 फरवरी को खेला जाना था। लेकिन अब पाकिस्तान की सरकार ने भारत संग मैच खेलने से इनकार किया और टूर्नामेंट के अन्य मैच खेलने पर सहमति जताई है। हालांकि मामले में आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।

क्या कहा सुनील गावस्कर ने?

सुनी गावस्कर ने एक इंंटरव्यू में कहा कि निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है। अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते हैं, तो यह बिल्कुल अलग बात होती लेकिन अगर आप आखिरी समय में, टूर्नामेंट से ठीक पहले नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि ICC को ज़रूर दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ICC ने PCB को दी चेतावनी, कहा- टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो दुनिया से अलग हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श का आया बयान

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 3 टी20 मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के भारत संग मैच नहीं खेलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "मैं इस बारे में कोई कमेंट नही करना चाहता हूं, हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है और हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहते हैं, हमारी टीम का सिर्फ वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर फोकस है।"

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर ICC ने दी प्रतिक्रिया

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago