भारत और साउथ अफ्रीका में सुपर 8 का मुकाबला आज
Ind Vs SA Match'S Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप में 43वां और सुपर 8 का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार शाम 7 बजे से अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। बता दें कि रविवार को साल 2024 के वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला इतना कड़ा है कि जीत में पिच और वैदर की भूमिका बढ़ जाती है। आइये नजर डालते हैं दोनों पर।
ये भी पढ़ें: धर्मशाला में भारत ने लिया बदला, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से किया क्लीन स्वीप से दूर
अहमदाबाद की जिस पिच पर भारत-साउथ अफ्रीका का मैच होना है वह काली मिट्टी से बनी है। यानी यह धीमी रहेगी जो स्पिनर को मदद देगी। गर्मी रहने से ओस का पिच पर कोई असर नहीं होगा। भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी इसी पिच पर मैच जीता था। हालांकि, इस तरह की पिच पर रनों की बारिश होनी मुश्किल है।
22 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। अहमदाबाद में पिछले दो तीन दिन में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से पार पाना होगा। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। रात होते होते तापमान में गिरावर आएगी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आमने सामने मुकाबलों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं। भारत ने 5 और साउथ अफ्रीका ने 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच टी20 में कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से 21 में भारत और 13 में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में झुकाया, पहली बार जीती टी20 सीरीज, 2-1 से अपने नाम किया लक्ष्य
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…