MP: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में शनिवार रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन में आग लगने से एक नवजात की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। आग वार्मर के फिलामेंट से निकली चिंगारी के कारण लगी। अस्पताल कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया।...