मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,सूत्रों ने बताया है कि NIA की पूछताछ में तहव्वुर राणा ने माना है कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था। सूत्रों के मुताबिक, तहव्वुर ने यह भी खुलासा किया है कि उसने डेविड हेडली के साथ पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा संग कई ट्रेनिंग सेशन में भी भाग लिया था। इतना ही नहीं, उसने बताया है कि लश्कर ने खासतौर पर जासूसी नेटवर्क के तौर पर काम किया था।
दरअसल, पाकिस्तानी मूल का कनाडाई 64 वर्षीय तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) न्यायिक हिरासत में है। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड हेडली के करीबी सहयोगी राणा को 4 अप्रैल को अमेरिका की शीर्ष अदालत द्वारा उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद भारत लाया गया था।
यह भी पढ़ें: बिहार में आरजेडी की मदद करेगी समाजवादी पार्टी, नीतीश को लेकर भी अखिलेश ने कह दी बड़ी बात
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राणा ने माना है कि वह हमलों के दौरान मुंबई में ही था और वह भी आतंकवादी साजिश का हिस्सा था। सूत्रों के मुताबिक, राणा ने बताया है कि उसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसी जगहों का जायजा लिया था। राणा ने बताया है कि खलीज युद्ध के समय पाकिस्तान की सेना द्वारा उसे सऊदी अरब भी भेजा गया था।
यह भी देखें: Bihar Voter List Revision: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी या साज़िश? Tejashwi Yadav ने किया बड़ा खुलासा! |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…