Tamanna Bhatia
Tamanna Bhatia : बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। रेड कार्पेट हो या कैज़ुअल आउटिंग, वह हर बार अपने यूनिक स्टाइल से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। इस बार भी तमन्ना ने एक ऐसा लुक कैरी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
तमन्ना हाल ही में एक इवेंट में ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं। इस गाउन की फिटिंग ने उनके फिगर को और ज्यादा आकर्षक बना दिया। ड्रेस की स्क्वायर नेकलाइन ने उनके लुक में मॉडर्न टच जोड़ा। वहीं, कमर के पास बना डायमंड-शेप कटआउट उनके आउटफिट को बेहद ग्लैमरस बना रहा था। गाउन का निचला हिस्सा भी उतना ही खास था। इसमें लगे थाई-हाई स्लिट्स, मेटल स्टड्स और लंबे फ्रिंज डिटेल्स ने आउटफिट को स्टाइलिश और पार्टी-रेडी टच दिया।
अपने इस बोल्ड गाउन को तमन्ना ने ब्लैक स्टिलेट्टो पंप्स के साथ पेयर किया, जिनका रेड सोल उनके लुक में लग्जरी फील ला रहा था। एक्सेसरीज़ को मिनिमल रखते हुए उन्होंने पूरे आउटफिट का फोकस गाउन पर ही रखा।
Tamanna Bhatia
मेकअप के मामले में एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह सॉफ्ट और एलीगेंट लुक चुना। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिप्स और नैचुरल ग्लो के साथ अपना स्टाइल फ्लॉन्ट किया। वहीं उनके वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल ने पूरे गेटअप को और ज्यादा परफेक्ट बना दिया।
तमन्ना का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी स्टाइल और एलिगेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़े – Red, Black, or Brown Rice : वजन घटाने में कौन सा है सबसे असरदार?
तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात फैशन और स्टाइल की हो, तो वह हमेशा भीड़ से अलग और सबसे खास नजर आती हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…