Wednesday, Aug 19

होम = Breaking = तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को तीसरे बच्चे पर भी 1 साल की मैटरनिटी लीव

तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को तीसरे बच्चे पर भी 1 साल की मैटरनिटी लीव

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 365 दिन यानी एक साल की सवैतनिक मैटरनिटी लीव मिलेगी। पहले तीसरे बच्चे के लिए सिर्फ 12 सप्ताह यानी 84 दिन की छुट्टी मिलती थी। मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी. शरतकुमार ने विधानसभा में विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द विस्तृत सरकारी आदेश जारी होगा।

पहले दो बच्चों तक सीमित थी सुविधा

मौजूदा नियमों के तहत दो से कम जीवित बच्चों वाली विवाहित महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिन की छुट्टी मिलती थी, जबकि दो से अधिक बच्चों की स्थिति में अवकाश 12 सप्ताह तक सीमित था। अब तीसरे बच्चे पर भी एक साल की छुट्टी मिलेगी।

2011 से बढ़ती गई मैटरनिटी लीव

तमिलनाडु में 2011 में 90 दिन की छुट्टी बढ़ाकर 6 महीने, 2016 में 9 महीने और जुलाई 2021 में 365 दिन की गई थी। सरकार का नया फैसला तीसरे बच्चे की योजना बना रही कर्मचारियों को राहत देगा और उन्हें बच्चों की बेहतर देखभाल का समय मिलेगा।

ये भी पढ़े: ईरान से टकराव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’