Teacher’s Day
Teacher’s Day : आज शिक्षा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी समर्पण भावना की प्रशंसा की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रध्दांजलि भी दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, सभी “सभी को, विशेष रूप से मेहनती शिक्षकों को, शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षकों के मन को तराशने का समर्पण एक मजबूत और उज्जवल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है।”
शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति, दार्शनिक और विद्वान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन समाज में शिक्षकों के योगदान को मान्यता देने और उनकी सराहना करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “हम प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और विचारों को भी उनकी जयंती पर याद करते हैं।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर लिखा, “शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई। वे मार्गदर्शक प्रकाश हैं जो युवा मनों को आकार देते हैं, मूल्यों को स्थापित करते हैं और भविष्य के नेताओं को तैयार करते हैं। इस दिन, मैं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जिनकी दूरदर्शिता और ज्ञान पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं प्रदेश वासियों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति एवं वेदांत दर्शन को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर ‘आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा है।”
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…