खेल

एशिया कप 2025 के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, इन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा मौका

India squad Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में किया जाएगा। इस बार टीम चयन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल सकता है। टीम का आधिकारिक ऐलान कुछ ही घंटों में होने वाला है, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि एशिया कप 2025 में भारत किन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगा।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इंग्लैंड दौरे पर अपनी शानदार गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित करने वाले मोहम्मद सिराज को इस बार आराम दिए जाने की संभावना है। वहीं, टीम में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। उनके साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन जायसवाल का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

गेंदबाज़ी में बुमराह की अगुवाई

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है। संजू जहां बतौर ओपनर उतर सकते हैं, वहीं जितेश को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में रखा जा सकता है। तो वहीं तेज गेंदबाज़ी विभाग की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। अर्शदीप सिंह की टीम में मौजूदगी लगभग तय है। तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के रूप में युवा हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज भी चयन की दौड़ में हैं, लेकिन यूएई की परिस्थितियों को देखते हुए हर्षित को वरीयता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी

ऑलराउंडर्स को मिलेगी अहम भूमिका

हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति के अनुसार, इस बार ऑलराउंडर्स को ज्यादा तवज्जो दी जा सकती है। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हार्दिक और शिवम जहां बैटिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, वहीं सुंदर और अक्षर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती देंगे।

भारत का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वॉड

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन
  • यशस्वी जायसवाल / शुभमन गिल
  • तिलक वर्मा
  • हार्दिक पंड्या
  • अक्षर पटेल
  • जसप्रीत बुमराह
  • कुलदीप यादव
  • वरुण चक्रवर्ती
  • अर्शदीप सिंह
  • जितेश शर्मा
  • हर्षित राणा
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • शिवम दुबे

अन्य दावेदार

श्रेयस अय्यर, रियान पराग, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, मोहम्मद शमी।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

26 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

47 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago