देश

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त होगी जारी, जानिए किन्हे मिलेगा लाभ

PM Kisan Yojan: देशभर के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। 2 अगस्त 2025 को सरकार 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। इसके तहत कुल 20,500 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में 2000 रुपये। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों की मदद के लिए शुरू की गई थी।

कैसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में?

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके से आप यह आसानी से चेक कर सकते हैं:
1. PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं। https://pmkisan.gov.in
2. ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
3. अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
4. ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
5. आपके गांव के लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां आप अपना नाम देख सकते हैं।

किन्हें मिलेगा इस किस्त का लाभ?

जिन किसानों ने ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर लिया है।
जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है।
जो पात्रता की सभी शर्तें पूरी करते हैं।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

यदि आपके खाते में किस्त नहीं आई है, तो आप निम्न विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं जैसे- हेल्पलाइन नंबर पर 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) संपर्क, ईमेल pmkisan-ict@gov.in या नजदीकी CSC सेंटर जाकर ई-केवाईसी की स्थिति जांचें।

ये भी पढ़े: राजकुमार राव की गैरहाजिरी पर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, धार्मिक भावना भड़काने का केस

2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की जाएगी, जिससे करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी। यदि आप किसान हैं और इस योजना के लाभार्थी हैं, तो जल्द ही वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर लें और ई-केवाईसी अपडेट करा लें। यह योजना किसानों के लिए एक सशक्तिकरण का प्रतीक है और सरकार की प्राथमिकता में कृषि और ग्रामीण विकास है।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

22 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

1 hour ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

3 hours ago