The 50 show
The 50 Show: रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े लगातार सुर्खियां बना रहे हैं। इसी बिच खबर आ रही है कि निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड और कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को शो से बाहर कर दिया गया है। वजह प्रिंस नरूला को कथित तौर पर थप्पड़ मारना है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हाथापाई का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस ने अरबाज की बॉडी-शेमिंग कर दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला बढ़कर लड़ाई तक चला गया। कहा जा रहा है कि गुस्से में आकर अरबाज ने प्रिंस को थप्पड़ जड़ दिया। बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था। बताया जा रहा है कि कुछ कंटेस्टेंट्स ने मेकर्स से सख्त कार्रवाई की मांग की। यहां तक कि कंटेस्टेंट सिद्धार्थ ने भी हिंसा पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि या तो एक्शन लिया जाए, वरना वह खुद शो छोड़ देंगे।
अब रूल्स तोड़ने के आरोप में अरबाज पटेल को बाहर करने की खबर सामने आई है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिलचस्प बात ये है कि इसी एपिसोड में निया शर्मा और उर्फी जावेद भी पहुंची थीं, जहां अरबाज ने निक्की तंबोली को ऑन-कैमरा प्रपोज किया था। निक्की भावुक हो गई और उन्होंने इस पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो वायरल भी हुआ। मालूम हो की दोनों की लव स्टोरी ‘बिग बॉस मराठी के सीजन 5’ से शुरू हुई थी और तब से वे साथ हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor का सबसे खतरनाक अवतार, फिल्म ‘O Romeo’ की कहानी ने फैंस का जीता दिल
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…